इसराना में गोहाना-रोहतक रोड पर उचित पानी निकासी व्यवस्था के लिए होगी ड्रेन की सफाई – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
BOL PANIPAT : चंडीगढ़/पानीपत, 3 मार्च। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसराना गांव से गुजरने वाले गोहाना-रोहतक राजमार्ग पर रुके हुए पानी की निकासी बारे एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में बताया कि यह राजमार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आता है.
इसलिए उक्त समस्या बारे प्राधिकरण को समाधान करने के लिए अनुरोध किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने फिर भी आश्वासन दिया कि इस राजमार्ग पर रुके हुए पानी की निकासी के लिए राज्य सरकार द्वारा ड्रेन की ब्लॉकेज को ठीक करवाया जाएगा और एक माह में इस ड्रेन की सफाई करवा दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा इसराना में प्रदेश की पहली देवीलाल मॉडल कालोनी बनाई जा रही है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में एक उत्कृष्ट विकास प्रोजेक्ट साबित होगा।

Comments