Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जन मुद्दों को लेकर वामपंथी पार्टियां प्रदेश में चलाएंगी संयुक्त अभियान. सीपीआई और सीपीआई(एम) की राज्य स्तरीय संयुक्त बैठक में लिया फैसला.

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 4 जुलाई सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि 3 जुलाई को जसबीर स्मारक ,रोहतक  में सीपीआई व सीपीएम की एक राज्य स्तरीय बैठक सीपीआई के वरिष्ठ नेता का. रूप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, सह सचिव तिलक राज विनायक, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रुप सिंह, ससीपीआई(एम) के राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह, राज्य सचिवमंडल सदस्य इन्द्रजीत सिंह, वीरेन्द्र मलिक ने भाग लिया।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने मीटिंग में लिये गए फैसलों की जानकारी देते हुए आज यहां जारी एक प्रैस के नाम बयान में जारी करते हुए कहा कि वामपंथी नेताओं ने मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोेट किया कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अपने कुछ निकटतम पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां लागू कर रही हैं तथा लोगों की रोजी-रोटी, सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक व जनतांत्रिक ,नागरिक अधिकारों पर हमले कर रही हैं। इन सरकारों की विभाजनकारी राजनीति की बदौलत आज देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती पैदा हो गई है जिसका ताजा उदाहरण मणिपुर की हिंसा है।
कामरेड कश्यप ने कहा कि राज्य में भयंकर बेरोजगारी है, किसानों की फसलों के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है तथा खराब हुई फसलों के मुआवजों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा, मनरेगा व कानून व्यवस्था चौपट हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
ऐसे हालात में भाजपा की काॅरपोरेट परस्त और विभाजनकारी राजनीति को शिकस्त देने और वैकल्पिक राजनीतिक मुद्दों को उभारते हुए दोनों वामपंथी पार्टियां प्रदेश में जन अभियान चलाएंगी। इसकी शुरूआत अगस्त महीने के अंत में  जींद में राज्य स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन करके की जाएगी। यह जन लामबंदी और अभियान आगामी चुनावों तक जारी रहेगा और चुनावों में दोनों पार्टिंयां मिलकर उम्मीदवार उतारेंगी।

Comments