नशे के खिलाफ ANC टीम की छापेमारी . सीआईए-3 ने एक आरोपी को काबू करके 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद होने पर किया गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर । दिनांक 07 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन मे नशे के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत ANC इंचार्ज निरीक्षक सुमित के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम व श्वान दस्ता के साथ टीम गठित करके सुबह- सुबह विशेष रणनीति के तहत जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। समालखा क्षेत्र में विभिन्न चिन्हित संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, नजदीक फाटक मनाना रोड, नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों व जिन पर नशा बेचने के पहले भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर और संदिग्ध स्थानों पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम व नारकोटिक्स डॉग्स स्कवॉड टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड को कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला।
दुसरी ओर नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीआईए-3 टीम को मिली सफलता
इस कडी मे सीआईए-3 की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सैक्टर 13-17 पानीपत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान श्रवण कुमार पत्र चन्देश्वरी निवासी अमरपुर वार्ड नम्बर 12 जिला सहरसा बिहार के रुप मे हुई है जिसको 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ काबू करके पुछताछ की गई और गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत मे पेश किया गया आगे की जांच के लिए आरोपी का पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से संबंधित कोई जानकारी है तो जिला पुलिस या MANAS नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 पर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments