Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


बागवानी संबंधी अनुदान योजनाओं के लिए सरकार ने लांच किया पोर्टल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 8, 2023 Tags: , , , ,

बागवानी योजनाओं के तहत दिया जा रहा 25 से 100 प्रतिशत तक अनुदान

BOL PANIPAT , 8 जुलाई । प्रदेश सरकार द्वारा आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में बागवानी से संबंधित सभी प्रकार की अनुदान योजनाओं के लिए केवल एक पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत 25 से 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिनमें एकीकृत बागवानी मिशन, एकीकृत बागवानी विकास योजना, अनुसूचित जाति योजना, रेशम जैसी योजनाएं भी मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बारे में अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Comments