Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


मोटे अनाज की महत्ता समझकर खान-पान में शामिल करें नागरिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 16, 2023 Tags: , , , , ,

-डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया का जिलावासियों से आह्वान

BOL PANIPAT, 16 जुलाई। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए मोटा अनाज बहुत ही लाभकारी है। नागरिक मोटे अनाज की महत्ता को समझें और इसे खान-पान में अधिक से अधिक शामिल करें। उन्होंने आम नागरिकों से मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि  वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पुराने समय में मोटे अनाज को ही भोजन में प्रयोग करते थे, जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहता था। वर्तमान में मोटे अनाज का प्रयोग कम कर दिया है,जिसे बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही मौसम के अनुरूप भी लोग अनाज का प्रयोग नहीं करते, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जा रही है।
डीसी ने बताया कि मोटे अनाज को भोजन के रूप में प्रयोग करने से शरीर को पूरी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन व खनिज मिलते हैं। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज एक तरह से बूस्टर डोज का काम करता है। मोटे अनाज में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैंग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6, 3, कैरोटीन, लेसिथिन आदि तत्व होते हैं। मोटा अनाज डायबिटीज को रोकने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार मोटा अनाज अस्थमा रोग में लाभदायक है। बाजरा खाने से श्वास से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं। इसके अलावा यह थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी, लिवर, लिपिड रोग और अग्नाशय से संबंधित रोगों में लाभदायक है। उपायुक्त ने नागरिकों का आह्वान किया है कि स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन में मोटे अनाज के प्रयोग को बढ़ाएं।

Comments