कम्युनिटी हेल्पर को समर्पित प्रतियोगिता का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग की अनुमति से स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल में कम्युनिटी हेल्पर को समर्पित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंच संचालन निधि ने किया।मुख्य अतिथि की भूमिका किरण मेंहदीरत्ता ने निभाई । निर्णायक मंडल में कुमारी रिया रही । इस प्रतियोगिता में कक्षा रोलिंग प्रेप से लेकर रोलिंग प्रेप-2 के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में अलग-अलग समुदाय सहायक को आदर-सम्मान देना रहा है। इस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग पोशाकों द्वारा सबका मन मोह लिया। कोई डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, कोई टीचर कोई सब्जीवाला तो कोई दूधवाला, मिस्त्री बनकर आया। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस प्रतियोगिता में रोलिंग प्रेप से यशवी क्रीतिका व लव विजेता रहे।
प्रेप-1 से अरहन, इशीत, स्पर्श विजेता रहे।
प्रेप-2 में दृष्टि, उषा, उमिका व विहान विजेता रहे।
अंत में प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया अनमोल उपहार है। कला को निखारने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे हम उनकी कला को निखार सकते हैं. उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments