राहगिरी कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी
BOL PANIPAT : 29 जुलाई–रविवार को होने वाले राहगिरी कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उत्साह के साथ जिला प्रशासन के साथ राहगीरी टीम राहगीरी में मस्ती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भाग लेगी।
सिटी मैजिस्ट्रेट राजेश कुमार सोनी ने जानकारी देते बताया कि रविवार को स्थानीय सेक्टर 25 में होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अधिकारी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राहगीरी कोर टीम की ओर से विशेष भूमिका निभाई जा रही है जिसके लिए उन्होंने कोर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी ने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम रविवार को प्रातः 6:00 बजे से शुरू किया जाएगा और 8:00 बजे तक चलेगा उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राहगीरी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले।

Comments