शत प्रतिशत पन्ना प्रमुख 13 अगस्त को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लें: अर्चना
BOL PANIPAT : समालखा 3 अगस्त, आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शत प्रतिशत पन्ना प्रमुख भाग ले ।इस बात चिंता उस बूथ के अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र प्रमुख करे ये बात जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने खंड खंड विकास एवं पंचायत भवन में चुलकाना धाम मंडल के बूथ अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों की बैठक लेते हुए कही।
बैठक में डा अर्चना ने कहा की पन्ना सम्मेलन एक प्रकार से प्रशिक्षण भी है जिसमे पन्ना प्रमुखों की संगठन तथा सरकार की नीतियों व कार्यकर्मों से अवगत करवाया जाएगा।
डा अर्चना ने कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु भी बैठक में चर्चा की ।
बैठक में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगडा डा अर्चना गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप जांगड़ा ने सभी पन्ना प्रमुखों के पहुंचने का आश्वासन दिया।
बैठक की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने भी संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर किवाना, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल रावल,राम भटेरी,राजेंद्र हल्दाना तथा ब्लॉक समिति चेयरमैन अंकुश मौजूद रहे।

Comments