Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गुंडा टैक्स लगाकर ब्राह्मणों से जमीन हथियाने का प्रयास कर रही है सरकार: संजय अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पिछले कुछ दिनों से चल रहे सरकार में ब्राह्मणों के चल रहे जमीनी विवाद को लेकर पानीपत शहरी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल ब्राह्मणों के समर्थन में आ गए हैं 2009 में रोहतक के सेक्टर 26 के परावल गांव की 26 एकड़ 3 कनाल जमीन को गौड़ ब्राह्मणों ने परशुराम मंदिर, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के लिए दान में दिया था. 2009 से लेकर अब तक यहां किसी तरह का निर्माण नहीं हुआ है.

इसके बाद बीती 24 अप्रैल को संबंधित विभाग की ओर से नोटिस आया कि जमीन के 8 करोड़ 86 लाख के डेवलपमेंट चार्ज को जमा करवाया जाए, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. तो दो दिन पहले हरियाणा के समस्त ब्राह्मण समाज ने उसी जमीन पर एक बड़ा कार्यक्रम कर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हम इस जमीन के एक पैसा भी डेवलपमेंट चार्ज नहीं देंगे . वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि हम और हमारी कांग्रेस पार्टी इस मामले में पूर्ण रूप से ब्राह्मण समाज के साथ खड़े हैं .2009 में यह जमीन हमारी सरकार द्वारा ब्राह्मणों को दी गई थी व मौजूदा सरकार ने इस प्रकार से व इस तरह का गुंडा टैक्स लगाकर ब्राह्मणों से जमीन हथियाने का प्रयास कर रही है. ऐसा हम नहीं होने देंगे अगर ब्राह्मण समाज के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे

Comments