Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अगस्त 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर आरोपी गफार पुत्र अकबर अली निवासी कैरानी शामली यूपी को सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने गत 23 जुलाई को सनौली रोड पर शिव चौक के पास आरोपी शिवकुमार पुत्र हवासिंह निवासी तितरवाडा शामली यूपी को एक अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफतार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल यूपी गाजियाबाद लोनी निवासी जितेंद्र से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी शिवकुमार की निशानदेही पर असला तस्कर आरोपी जितेंद्र को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल गफ्फार पुत्र अकबर अली निवासी कैराना शामली यूपी से 3 हजार रूपए खरीदकर शिवकुमार को 5 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी असला सप्लायर गफ्फार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम ने वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी गफ्फार को सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी अब्दुल सलाम निवासी मेरठ के साथ मिलकर जितेंद्र को उक्त देसी पिस्तौल 3 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने देसी पिस्तौल बेचकर हासिल किये 3 हजार रूपए दो हिस्सों में बाट लिये थे। आरोपी गफ्फार ने अपने हिस्से में आई नगदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 400 रूपए आरोपी गफ्फार के कब्जे से बरामद कर शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments