Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. एक वारदात का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 4, 2022 Tags: , , , , ,

-वारदात में प्रयोग की बाइक व 2 हजार रूपए बरामद

BOL PANIPAT : 04 सितम्बर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शिव चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से फोन झपटमारी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान रजत निवासी महादेव कॉलोनी व विजय निवासी बेरी वाली मस्जिद पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने झपटा गया मोबाइल फोन राह चलते अज्ञात युवक को 7 हजार रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 2100 रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शनिवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक कर सवार होकर शिव चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रजत पुत्र चमन लाल निवासी महादेव कॉलोनी व विजय पुत्र राकेश निवासी बेरी वाली मस्जिद पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने करीब 1 महीना पहले मित्तल मेगा मॉल के पास स्कूटी सवार महिला से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में इंसार बाजार बाल्मीकि बस्ती निवासी महिला राची की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में इंसार बाजार बाल्मीकि बस्ती निवासी महिला रांची ने बताया था की वह 4 अगस्त की साय अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर सवार हो मित्तल मेगा मॉल से एमजेआर चौक की तरफ जा रही थी। रास्ते में पार्क के गेट के सामने पहुंचने पर फोन की घंटी बजी तो वह फोन निकालकर देखने लगी। तभी पीछे से एक स्पलेंडर बाइक पर दो अज्ञात युवक सवार होकर आए ओर झपटा मार फोन छीनकर ले गए। राची की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments