Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


तमाम मेहनतकश जनता को परेशान कर रही भाजपा की सरकार: राम रतन एडवोकेट

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 13, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त ,आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में आल इंडिया किसान सभा ( 1936 ) की पानीपत जिला कमेटी की मीटिंग संरक्षक चौo सूरत सिंह देशवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। किसान सभा के जिला महासचिव राम रतन एडवोकेट ने सभा की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा की सरकार देश के किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों सहित तमाम मेहनतकश जनता को परेशान कर रही जबकि बडे बडे कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही है। राम रतन एडवोकेट ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ साझा संघर्ष तेज करने के लिए सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा की एक संयुक्त महापंचायत 24 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी।
बैठक में वरिष्ठ किसान नेता माम चंद सैनी, जिला अध्यक्ष सेवा सिंह मलिक, उपाध्यक्ष शमशेर सिंह मलिक, पिरथी सिंह सैनी, करण सिंह मलिक, चंद्रभान निम्बरी, जय भगवान दरियापुर, सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक मे स्वामीनाथन आयोग के सिफारिशें लागू करने, फसलों के लिए एम एस पी पर कानून बनाने, बाढ़ से हुए जान, माल, फसल नुकसान का मुआवजा देने, किसानों को बिना आमदनी की शर्त के 10 हजार मासिक वृद्धावस्था पेंशन देने, सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ करने, गैर बासमती चावल के निर्यात से पाबंदी हटाने, यूरिया सहित सभी खादों की समय पर आपूर्ति करने सहित किसानों की अन्य ज्वलंत मांगों को लेकर आंदोलन चलाने पर जोर दिया गया।  विचार विमर्श के बाद 24 अगस्त को दिल्ली में होने वाली संयुक्त कन्वैंशन ( महापंचायत) में ए आई के एस 1936 की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया गया।
बैठक में आल इंडिया किसान सभा 1936 के सदस्य बनाने और गांव कमेटियों के गठन करने पर जोर दिया गया। 

Comments