प्रधान दर्शन लाल वधवा,पूर्व पार्षद निशा और मंगत राम ने वरिंदर शाह को दिया समर्थन
BOL PANIPAT : प्रधान दर्शन लाल वधवा,पूर्व पार्षद निशा और मंगत राम ने वरिंदर शाह को दिया समर्थन संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन दर्शन लाल वधवा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में अपना विश्वास जताते हुए पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। दर्शन लाल वधवा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर यह स्पष्ट कर दिया है कि व्यापारियों का विश्वास कांग्रेस के प्रति दृढ़ और अडिग है। दर्शन लाल वधवा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके विकासशील दृष्टिकोण और सामाजिक न्याय की भावना ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। हम कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदेश के विकास और प्रगति की दिशा में एक नया अध्याय लिखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वरिंदर शाह ने इस समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “दर्शन लाल वधवा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी की ताकत और बढ़ी है। यह समर्थन कांग्रेस के प्रति व्यापारियों की बढ़ती हुई आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है। हम मिलकर पानीपत में एक नई शुरुआत करेंगे और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।”

वार्ड 19 की पूर्व पार्षद निशा और दो बार के नगर निगम सदस्य रहे मंगत राम ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। इस समर्थन से कांग्रेस की स्थिति और भी मजबूत हो गई है।वरिंदर शाह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ पूर्व पार्षद निशा और मंगत राम के कांग्रेस में शामिल होने से हमारी ताकत और बढ़ी है। यह जनता की उम्मीदों का प्रतीक है कि वे भ्रष्टाचार और असमानता से तंग आकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस परिवार में आपका पूरा सम्मान और आदर किया जाएगा।” वरिंदर शाह ने आगे कहा, “भ्रष्टाचार पर वार करने का समय आ गया है। इस बार जनता कांग्रेस को अवसर देगी, ताकि हम पानीपत में विकास का नया दौर शुरू कर सकें।”इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। दर्शन लाल वधवा , निशा और मंगत राम के समर्थन से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो गयी है, जिससे विधानसभा चुनावों में पार्टी को अतिरिक्त बल प्राप्त होगा।

Comments