Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 22, 2023 Tags: , , , ,

बैठक में छ: सूत्रीय जनहित एजेंडे पर होगा विचार-विमर्श

BOL PANIPAT , 22 अगस्त। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक जिला सचिवालय में द्वितीय तल पर स्थित सभागार में होगी जिसमें छ: सूत्रीय जनहित एजेंडे को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
उपायुक्त ने बताया कि इस छ: सूत्रीय एजेंडे में पिछली सामान्य बैठक की कार्यवाही पुष्टिï, राज्य वित्त आयोग वित्त वर्ष 2022-23 के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों की नवीनतम प्रगति एवं प्रशासनिक स्वीकृति उपरान्त खर्च राशियों की अदायगी प्रगति  बारे विचार-विमर्श किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में 15वेें वित्त आयोग की ग्रांटों में वित्त वर्ष 2021-22 में प्राप्त ग्रांटों की द्वितीय किश्त वित्त वर्ष 2022-23 में प्राप्त ग्रांटों की प्रथम किश्त के विरूद्घ कार्य स्वीकृत करने बारे तथा वित्त वर्ष 2023-24 की प्लान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रदर्शित राशि के विरूद्घ बनाने बारे विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में परियोजनाओं  की सूची अनुसार पंचायती राज संस्थाओं की कार्यात्मक जिम्मेदारी की शत प्रतिशत पालना करना सुनिश्चित करने बारे विचार-विमर्श होगा।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में डीआरडीए के अधीन संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति एवं वित्त वर्ष 2023-24 हेतू आागमी प्लान मे भागीदारी हेतू विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में अन्य एजेंडे भी मौके पर प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों व जिला परिषद के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे समय पर बैठक में पहुंचे। 

Comments