Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुआ समालखा नगर पालिका का चुनाव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2022 Tags: , , , , ,

– 69.32 प्रतिशत हुआ मतदान : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान

BOL PANIPAT : 19 जून उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि प्रशासन के बेहतर प्रबंधों एवं पुख्ता प्रबंधों के दृष्टिगत स्मालनगरपालिका आम चुनाव पूर्णत: शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी व समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक सहित ,डयूटी मैजिस्टेट, फ्लाइंग स्क्वाड टीमों,पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों व अन्य प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों की प्रशंसा की ।

उन्होंने एसपी शशांक कुमार सावन के साथ विभिन्न बूथों का दौरा कर जायजा लेते हुए और शान्तिप्रिय तरीके से अपने प्रजातात्रिंक अधिकार का इस्तेमाल करने व मतदाताओं द्वारा मतदान में हिस्सा लेने पर भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मतदान के प्रति प्रत्येक मतदाता विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और पूरी प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी और सांय 6 बजे सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि नगरपालिका चुनाव के लिए 22 जून को सुबह मतगणना का कार्य किया जाएगा।
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि समालखा नगरपालिका चुनाव में कुल 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ। समालखा नगरपालिका में कुल 31 हजार 141 वोटरों में से 16 हजार 339 पुरुष,14 हजार 798 महिलाएं व अन्य 4 मतदाता थे।

इनमें से 21 हजार 588 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 11 हजार 604 पुरुष और 9 हजार 982 महिलाएं और अन्य 2 ने अपने मतों का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 28 पर 84.23 प्रतिशत और सबसे कम मतदान वार्ड 4 के बूथ नंबर 8 पर रहा,क्योंकि यहां पर पार्षद सर्वसम्मति से चुना गया था।

Comments