Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


‘कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी’ उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 6, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में ‘कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी’ उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा रोलिंग प्रेप से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा रोलिंग प्रेप से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्‍ण की पोशाकों को धारण किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक विद्यार्थियों द्वारा मटकी व बांसुरी सजावट प्रतियोगिता भी की गई। भजन संध्या में दीपक व मोहन सर की देखरेख में बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम इस तरह लग रहा था मानो कि हम वृंदावन पहुंच गए हैं।

बच्चों द्वारा गाए गए सुंदर-सुंदर भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा चौथी की गरिमा ढींगड़ा व पाँचवीं की तनिशा द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मटकी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

·         कक्षा तीसरी- खनक- प्रथम

·         कक्षा चौथी- दिवांश- प्रथम

·         कक्षा पांचवी- नैतिक -प्रथम

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को पुरस्कार दिए और कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हजारों साल पहले भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। इसी कारण से अष्टमी तिथि को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन भक्तजन व्रत करते हैं अष्टमी की आधी रात को  चंद्रोदय होने पर भगवान का प्राकट्योत्सव होने पर उनकी पूजा करते हैं और व्रत का पारण करते हैं। आई.बी.(एल) प्रबंधक कमेटी व प्रधानाचार्य की ओर से बच्‍चों शिक्षक वर्ग तथा अन्य वर्ग को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments