भाजपा के मिशन 2024 की लांचिंग तथा 2029 की नर्सरी है अल्पकालीन विस्तारक योजना : धनखड़
BOL PANIPAT : समालखा 11 सितम्बर: अल्पकालीन विस्तारक योजना भाजपा के मिशन 2024 की लॉन्चिंग है तथा 2029 की ये नर्सरी है ये शब्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सेवा साधना केंद्र पर भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहे ।
धनखड़ ने आगे कहा की ये विस्तारक शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ की संरचना इस प्रकार करेंगे की बूथ का स्तर मंडल के स्तर हो जाए ।
ये अल्पकालीन विस्तारक भाजपा की पिछली जीत से भी बड़ी जीत तय करेंगे। उन्होंने कहा की ओर कहा की यही विस्तारक 2029 के नेता बनेंगे ।संगठन को लंबे समय तक उनके अनुभव तक उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा की जी 20 के सफल आयोजन से देश की प्रतिष्ठा को चार चांद लगे है।पूरी दुनिया भारत के साथ कदम से कदम मिलने को आतुर दिखी।बापू गांधी की समाधि पर जो सभी सदस्य श्रद्धांजलि देते दिखे उसे भारत के प्रभाव की झलक मिलती है। अपने सभी सहमति से घोषणा पत्र जारी करना बड़ी बात है।
उन्होंने कहा की आज देश में सकारात्मक माहौल है । चंद्र यान की सफल लॉन्चिंग तथा सॉफ्ट लैंडिंग से देश में आनंद का वातावरण है।।
उन्होंने विस्तारकों को टिप्स देते हुए कहा की आप बूथ पर जाकर शक्ति केंद्र पर ,त्रिदेव तथा पन्ना प्रमुखों को पहले कहीं अधिक सक्रिय करे ।
केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक लेकर जाए। सारी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगो को बताएं ।
उन्होंने कहा की अल्पकालीन विस्तारक के बूते ही भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।
सत्र की अध्यक्षता विधायक राम कुमार कश्यप ने की

Comments