Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


राहुल गांधी का सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को खत्म करने की बात कह कर क्या सैन्य शक्ति को कमजोर करने तथा रोज़गार खत्म करने का काम नहीं करेंगे? : ईश कुमार राणा 

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 5, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की कमियां गिनाई की अग्निवीर की पेंशन नहीं मिलती तथा कैंटीन व मेडिकल लाभ नहीं मिलते इन बातों को आधार बना कर वो अग्निवीर योजना को कांग्रेस सरकार आने पर बंद करने की बात कर रहे है।
अच्छा होता राहुल गांधी ये कहते की हम सत्ता में आने पर अग्निवीर को उपरोक्त सुविधाएं प्रदान करेंगे।
मेरे विचार से अग्निवीर योजना दो उद्देश्यों से लाई गई प्रथम देश में लंबे समय से आम जन मानस ये विचार चल रहा था की देश के सभी नागरिकों को सैनिक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि संकट के समय जवानों की कमी महसूस ना हो जैसे आज कल रूस में सैन्य जवानों की कमी के कारण कुछ विदेशी लोगों को भी भर्ती करना पड़ रहा है ।
ये स्तिथि भारत में उत्पान ना हो और हर व्यक्ति में देश के प्रति लड़ने का जज्बा भी होता है।
दूसरा उद्वेश्य रोजगार के अवसर सेना में जितने सैनिक चाहिए इस योजना में उससे चार गुना भर्ती किए जाते है । एक निर्धारित अवधि के बाद सेना में जितने नियमित जवान चाहिए उतने जवान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रख लिए जाएंगे इस से सेना की क्षमता पर तो कोई फर्क पड़ा नहीं उसको तो उसकी आवश्यकता अनुसार जवान मिल गए।
अब जो जवान बचे उनको अग्निवीर अवधि के दौरान नियमित रोजगार मिला । साथ ही वो प्रशिक्षण भी मिला अब उनको पुलिस बल या अर्ध सैनिक बलों की भर्ती में वरीयता मिलेगी ।साथ यदि देश पर कोई संकट आता है तो ये अग्निवीर देश की सेवा में हाजिर रहेंगे।इस से हमारी सेना मजबूत होगी साथ ही सेना का मनोबल भी ऊंचा रहेगा । क्योंकि सेना को ये विश्वास रहेगा कि हमारे प्रशिक्षित अग्निवीर जवान तैयार है । जैसे पहले सेना में रिजर्व की व्यवस्था होती थी जब कोई सैनिक कुछ समय सेना में सेवा देकर किन्ही कारणों से घर आ जाता था उस सैनिक को संकट के समय ड्यूटी पर बुला लिया जाता था ये व्यवस्था 1962 तथा 1965 एक्शन तक तो वजूद में थी।
हमारे देश के लिए तो ऐसी योजना और भी जरूरी हो जाती जब हमारे उत्तर तथा पश्चिम में दुश्मन देश हो।
साथ ही अग्निवीर सेना से वापस आने पर दस लाख से अधिक की राशि लेकर घर लौटता है तो उसको रोजगार को चिंता नहीं रहती वो इस राशि से अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन जाएगा साथ समाज में अग्निवीर होने पूरे जीवन सम्मान पायेगा।
प्रश्न ये है कि राहुल गांधी कमियां गिना कर इस योजना को बंद करने की बात क्यों कर रहे है।जो कमियां उनको सुधार कर इस योजना को चालू क्यों नहीं रखा चाहते ।इस योजना को बंद करके जहां एक सेना कमजोर होगी वहीं दूसरी रोजगार पर प्रहार होगा।
पता नहीं राहुल गांधी किन ताकतों को खुश करने के लिए सत्ता में आने पर इस योजना को बंद करना चाहते है।

Comments