सेवा :- विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में दो सालो से चल रहा है निःशुल्क में अटल सेवा केंद्र
पानीपत के हजारो लोगो को मिल रहा है ,सीएससी का लाभ
BOL PANIPAT :- पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज के कार्यालय में, क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए, जनवरी 2021 से अटल सेवा केंद्र चलाया जा रहा है | सेवा केंद्र में दी जा रही सुविधाए पूर्णत निशुल्क है | सी एस सी का संचालन विधायक विज के सहयोगियों के देखरेख में किया जाता है | सेवा केंद्र में राज्य सरकार की योजना परिवार पहचान पत्र बनाना हो या आयुष्मान योजना का कार्ड हो या अन्य योजनाओ का लाभ लेना हो | विधायक कार्यालय के अटल सेवा केंद्र का स्टाफ लगातार क्षेत्रीय लोगो की समस्याओ का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहता है | अगर किसी योजना के लिए लाभार्थी व्यक्ति के पास त्रुटी वस पुरे कागज नही है ,तो विधायक के कार्यालय द्वारा लाभार्थी के कागजो को भी पूर्ण कराया जाता है | विधायक प्रमोद विज ने बातचीत में कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तिओ को मिले इस हेतु निरंतर प्रयासरत रहता हू | कार्यालय में पानीपत के नागरिको को सी एस सी के माध्यम से सरकारी योजनाओ का लाभ मिले | इस हेतु सीएससी का संचालन किया जा रहा है |

Comments