बीजेपी हरियाणा में बनाएगी तीसरी बार सरकार: हरपाल ढांडा.
BOL PANIPAT : 5 अगस्त, भारतीय भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी यह शब्द हरपाल डंडा ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान के सेक्टर 6 स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कहे ।
हरपाल ढांडा ने कहा की भाजपा गरीब आदमी के उत्थान के लिए काम करती है भाजपा की प्रांत सरकार ने पिछले साढ़े नौ साल में गरीबों कल्याण के लिए अनेकों काम किए ।अंत्योदय मेले लगाकर लोगों को ऋण वितरित किए चिरायु योजना का लाभ प्रदेश के लोगों को दिया सरकार की दयालु योजना से अनेक बच्चे लाभान्वित हुए। हरपाल ढांडा ने कहा की भाजपा के कामों और नीतियों की वजह से लोग पुनः भारतीय जनता पार्टी को चुनकर तीसरी बार सरकार बनाएंगे।अपने निवास स्थान पर हरपल ढांडा के पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने पुष्प कुछ देकर हरपाल ढांडा का स्वागत किया अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया अपने स्वागत भाषण में अशोक चौहान ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन से पार्टी के लिए काम करेगा पार्टी का शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव तथा पन्ना प्रमुख सभी पार्टी की तीसरी पर सरकार बनाने के लिए कृत संकल्प है इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्जुन शर्मा, रविंद्र तुषामढ, कपिल राणा अमित राणा दिलावर वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा, विक्की, पवन शर्मा ,अनिल शर्मा बंटी पासी, अजीत जांगड़ा, जितेंद्र ओझा , जोगिंदर आर्य, सतपाल भारद्वाज, लक्ष्मण, सतपाल वाल्मीकि ,अभी भारद्वाज ,सुशील चतुर्वेदी ,एसके त्यागी, राजपाल शर्मा ,ताराचंद शर्मा ,प्रेम बोरिया ग्रोवर, महेंद्र भार्गव , निक्कू भार्गव, अमित बोहत, राजीव बहोत ,महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे

Comments