Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 19 सितम्बर 2023 , शिव नगर में युवक को पिस्तौल से गोली मारकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस ने सोमवार देर शाम शिव नगर से गिरफ्तार कर लिया लिया है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी खटीक बस्ती शिव नगर के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंकित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना की किशपुरा चौकी में अजय निवासी जावा कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि उसके भाई संजय ने शिव नगर गली नंबर 5 में बालाजी ट्रेडिंग के नाम से वेस्ट का गोदाम किया हुआ है। संजय ने शुरू में खटीक बस्ती के रिंकू के साथ मिलकर पार्टनरशिप में काम किया था। बाद में रिंकू ने अपना अलग से काम शुरू कर लिया था। 30 अगस्त को वह अपने गोदाम पर राहुल निवासी कानपुर, रविंद्र निवासी आजमगढ़ यूपी व शेरसिंह निवासी दिवाना के साथ काम कर रहा था। देर शाम को काम पूरा होने पर वे चारों गली में   खाना  खाने लगे। तभी रिंकू उर्फ मनोज अपने साथी अंकित निवासी शिव नगर के साथ वहा पर आया और उनसे बात करने लगा। हिसाब के पैसों की बात शुरू होते ही आरोपी रिंकू ने उसको जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल से गोली चला दी। उसने नीचे झुककर अपना बचाव किया व एक गोली साथ खड़े राहुल की छाती में लगी। राहुल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गए बाद में उसे बरसत रोड पर एक निजी अस्पाल में इलाज में भर्ती करवाया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला की धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि किशनपुरा चौकी पुलिस ने गत दिनों आरोपी मनोज उर्फ रिंकू निवासी रविदास नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी अंकित के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

Comments