टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चे अपना भविष्य बना व बिगाड़ सकते है : अवंतिका थरेजा
सरकारी स्कूलों में 10 दिन तक चली प्रतियोगिता में 532 बच्चों ने की भागीदारी
वाद विवाद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को किया पुरस्कृत

BOL PANIPAT ,19 सितंबर
सरकारी स्कूलों में टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए अधिगम दिवस पर प्रारंभ की गई प्रतियोगिता 10 दिन चली जिसमें सरकारी स्कूलों के 532 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑडोटोरियम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका व जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने विजेता छात्रों को इनाम वितरित कर उनके सफल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से ई-अधिगम योजना के माध्यम से सीखने में प्रौद्योगिकी के फायदों पर छात्रों के बीच सोच और चर्चा को बढ़ावा देना प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का थीम: “सीखने में प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन: रखा गया था इस ई-अधिगम योजना” मै कक्षा 9 से 12 तक के छात् ने भागेदारी की।
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कहा कि इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को शिक्षा में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी भूमिका के संबंध में अनुसंधान और ठोस तर्क द्वारा प्रमाणित अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन की गई ई-अधिगम योजना, हरियाणा में आज के डिजिटल युग में शिक्षा प्रदान करने और उस तक पहुंचने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने का वादा करती है।इस मौके पर अध्यापकों के अलावा अनेकों स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Comments