खसरे पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
BOL PANIPAT , 5 दिसम्बर। खसरे पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 12 से 17 दिसम्बर तक अतिसंदिग्ध क्षेत्रों में विशेष रूप से चलाया जाएगा। इसी को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी का आह्ïवान किया कि इस बिमारी को हल्के में ना लें और मिलजुलकर इस पर अंकुश लगाने के लिए काम करें।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि विगत में हमारे जिला में एक केस मिला है। जिससे उसके इर्दगिर्द लगने वाले अन्य घरों में भी संक्रमण की आशंका रहती है। इसलिए इसके टीकाकरण को लेकर जो भी दिशानिर्देश दिए गए हैं उनकी हर हाल में पालना की जाए।
बैठक में सीएमओ डॉ. जयंत आहुजाव विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित डॉ. अविरल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिला में 12 से 17 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एक भी बच्चा संक्रमित होता है तो वह अपने आसपास के 20 बच्चों को संक्रमित कर सकता है। विगत में कोरोना के कारण ज्यादातर बच्चों की पहली व दूसरी डोज रह गई थी। इसलिए यह अभियान शुरु किया जा रहा है। दूसरी डोज ना लेने वाले बच्चें ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि इसमें बुखार के साथ-साथ नाक बहना, आंखें लाल, शरीर पर दाने, गला खराब इत्यादि लक्षण होते हैं। अगर छोटे-छोट दाने और बुखार है तो उसे संदिग्ध माना जाता है। बच्चों से गर्भवती महिलाओं को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए भी रूबेला टीका विशेष रूप से बूस्टर डोज के रूप में लगाया जा रहा है। 9 साल से ऊपर की लड़कियों को रूबेला का टीका भी जरूर लगवाएं। स्कूल में अगर कोई बच्चा इससे संक्रमित है तो तुरन्त इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें और उसे घर पर ही आईसोलेट करें। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ शशि गर्ग भी उपस्थित रहे।

Comments