हरियाणा टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान ललित मिड्ढा का स्वागत किया
BOL PANIPAT : आज पानीपत टेंट डीलर्स वैलफेयर ऐसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय शगुन फार्म हाउस, सैक्टर 25, पानीपत में सम्पन्न हुई। जिसमें नवनियुक्त प्रधान ललित मिड्ढा का फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम कश्मीर में शहीद होने वाले जवानों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। प्रधान ललित मिड्ढा ने सभी को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया और समाज के हित में जो भी कार्य होगा उसे पूर्ण दायित्व के साथ निभाएंगे ।
इस बैठक में मुख्य रूप से देशराज मुटनेजा, सुरेंद्र सचदेवा, अमर वाधवा, जोगिन्द्र चुघ, हरीश मुटनेजा, मोहित मुटनेजा, आशु वाधवा, पुनीत डाबर, दारा सैनी, हरीश चन्द्र, काली मिड्ढा, गोपी चावला आदि उपस्थित थे ।

Comments