Sunday, May 3, 2026
Newspaper and Magzine


विकास कार्य को अधिकारी गति प्रदान करें: विधायक महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2023 Tags: , , , ,

-समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने पानीपत ग्रामीण विधायक को वर्तमान स्थिति से कराया अवगत
-कई खंडों में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का कार्य पूर्ण होने के करीब
-अधिकारी लक्ष्य निर्धारित करके व व्यक्तिगत रूचि लेकर करें विकास कार्य

BOL PANIPAT , 21 सितंबर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर की गई घोषणाओं की वर्तमान स्थिति जानने को लेकर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में वीरवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली व सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगाया।
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले का विकास कराना सरकार की प्राथमिकताओं का हिस्सा है। हर क्षेत्र में विकास को गति दी जा रही है। विकास कार्यो को अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर करें। जो अधिकारी समय पर कार्य नही करते उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कार्यो में हो रही देरी के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य करने व लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का सुझाव दिया।
विधायक ने समीक्षा बैठक में पिछले तीन चार वर्षों के दौरान शेष बचे कार्य के बारे में गंभीरता पूर्वक जानकारी ली। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी अधिकारी समय पर काम करें और लेटलतीफी ना करें।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यो की स्थिति से विधायक को अवगत करवाया व आश्वासन दिया कि जो कार्य निर्धारित समय पर नही होंगे, उन अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत कई खंडों में 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कुछ विकास कार्य ऐसे बचे हैं जिनकी टेंडरिंग की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि लंबित कार्यो को पूरा करवाने को लेकर वे समय-समय पर अधिकारियों से अपडेट लेते रहे हैं। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि अगले दो महीनों में लंबित पड़े ज्यादातर विकास कार्यो को पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा के अलावा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Comments