ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की समस्याओ के समाधान के लिए खंड स्तर पर लगाए जाएंगे समाधान शिविर.
BOL PANIPAT , 21 अक्टूबर। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी नरेद्र पाल मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की समस्याओ के समाधान के लिए 22 अक्टूबर से संबधित बीडीपीओ की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खंड स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। यह समाधान शिविर बीडीपीओ कार्यालय में लगाए जाएगे।
सोमवार को सीईओ जिला परिषद नरेद्र पाल मलिक ने जिला सचिवालय स्थित सीईओ कार्यालय में बीडीपीओ, एस ईपीओ सहित पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होने सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के आदेशों की दृढता से पालना कि जाए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की स्वामित्व योजना के तहत प्रोपट्री से संबधित बहुत समस्याएं आती है, उनका समाधान तुरंत करे। उन्होंने अधिकारियो को कहा कि प्रोपट्री कार्ड के लिए ग्रामीणो के अधिकारियो के कार्यालयों में बार बार आना न पडे, इसकी जिम्मेवारी सम्बंधित अधिकारी की रहेगी, समाधान शिविरो में मौके पर बीडीपीओ, एस ईपीओ, राजस्व तहसीलदार व पंचायत सचिव का उपस्थित होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करे, किसी भी लापरवाही के लिए संबधित अधिकारी की जिम्मेवारी रहेगी। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ कंचन लता व जिले के सभी खंडो के बीडीपीओ, एस ईपीओ उपस्थित रहे।

Comments