जिला की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किया वाट्सएप नम्बर 8278400024 : राजेश सोनी
BOL PANIPAT , 21 सितंबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने वाट्सअप नम्बर जारी किए है जिस पर कोई भी व्यक्ति टूटी हुई सड़क के गड्ढे की फोटो लेकर इस पर वाट्सअप कर सकता है।
नगराधीश राजेश कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की पहल की गई है। इसके लिए उपायुक्त की ओर से सभी जिला वासियों को अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा दिए गए वाट्सअप नम्बर पर सड़कों में हुए गड्ढों की फोटो खींचकर भेजी जा सकती है।
राजेश कुमार सोनी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर इन गड्ढों की रिपेयर सम्बंधित विभागों की ओर से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों या जिला मुख्यालय से दूरदराज गांव के लिए विशेष तौर पर की गई है। कोई भी व्यक्ति इस पर संबंधित सड़क की लोकेशन, फोटो, अपना नाम और पता भेजकर इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से वाट्सअप 8278400024 नम्बर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति ब्लैक स्पॉट के स्थान की जानकारी इस वाट्सअप नम्बर पर साझा कर सकता है।

Comments