चोरी की वारदात का अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT: 23 मई 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अशोक विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र असलम निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर बस स्टैंड के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक अशोक विहार कॉलोनी में बिलाल टेंट हाउस के पास मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। उक्त मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राहुल पुत्र असलम निवासी अशोक विहार कालोनी के रूप में बताई। मोबाइल फोन बारे पूछताछ करने पर आरोपी उक्त मोबाइल दो दिन पहले अशोक विहार कॉलोनी में एक घर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना किला में जयवीर निवासी अशोक विहार कालोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना किला में जयवीर पुत्र राम निवासी परसोना यूपी हाल किरायेदार अशोक विहार कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह गलियों में घूमकर सब्जी बेचने का काम करता है। 19 मई की साय घर से अज्ञात चोर उसका मोबाइल फोन व 8 हजार रूपए चोरी कर ले गए। जयवीर की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी किये 8 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपी चोरी किये मोबाइल फोन को बेचने के लिए सोमवार को बिलाल टेंट हाउस के पास ग्राहक की फिराक में आया था। उसी वक्त पुलिस ने उसे चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments