Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान शिविर में 100 विद्यार्थियों ने रक्तदान दिया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at September 27, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी.रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में दिनॉंक  27.09.2023 (बुधवार) रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  | इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस, एन.एस. एस और एन. सी. सी. इकाईयों,  लायंस क्लब, रोटरी क्लब रेनबो एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत के संयुक्त तत्वावधान  की ओर से किया गया  है |  इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि माननीय वीरेंदर कुमार दहिया, आई. ए. एस. उपायुक्त, पानीपत ने शिरकत कर शिविर का शुभारम्भ किया | इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन मिगलानी , सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी,   रवि गोसाईं,  रमेश नागपाल, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका प्रोफेसर सोनिया, लायंस क्लब के प्रधान लायन नितेश मित्तल, लायन संजय गुप्ता , लॉयन अतुल मित्तल, लॉयन अश्वनी मित्तल,  लॉयन सतीश परूथी,  लॉयन नवीन गुप्ता, लॉयन वीरेंदर शिंगला, लॉयन मनोज सिंगला, लॉयन सुभाष जैन, लॉयन संजय गुगनानी  एवं रोटरी क्लब के प्रधान रोटरी सुमित मित्तल, रोटरी टी. पी.गोयल ने मुख्यतिथि वीरेंदर कुमार दहिया, उपायुक्त पानीपत का  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया  | उपायुक्त पानीपत वीरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि रक्तदान एक पवित्र कार्य है | युवा वर्ग को इसे एक मिशन के रूप में अपनाना चाहिए |  कॉलेज प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने कहा कि किसी की जान बचाने के लिए अगर आप किसी को अपना रक्त देते हैं उससे बड़ा दान कोई नहीं हो सकता है | 

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि रक्त की कमी को केवल रक्तदान के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है | आपके द्वारा जो रक्तदान किया जाता है वह किसी को जीवन दान देता है साथ ही इससे आप स्वस्थ भी रहते है  और रक्त दान की सेवा करके ही पुण्य कमाया जा सकता है | यूथ रेड क्रॉस की संयोजिका प्रो. सोनिया  ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है | रक्दान करने से हमारे शरीर में आयरन की मात्र संतुलित रहती है और रक्तदान करके मानसिक संतुष्टि मिलती है | रेड क्रॉस सोसाइटी पानीपत की डॉ. पूजा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी को घबराना नहीं चाहिए | लेफ्टिनेट राजेश एन. सी. सी. प्रभारी ने भी रक्तदान करके पुन्य का कार्य किया | लेफ्टिनेट राजेश एवं एन. एस. एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगेश ने सभी विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया और शिविर में अहम योगदान दिया | महाविद्यालय के प्रबंध समिति के महासचिव श्री एल एन. मिगलानी, प्रबंध समिति के सदस्यों और प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | इस शिविर में लगभग 100  विद्यार्थियों ने रक्तदान दिया | सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में फोटो कप भेंट किया गया |  इस अवसर पर प्रो. सोनिया, डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. रामेश्वर दास, , डॉ. किरन मदान, डॉ. सुनित शर्मा,  प्रो. पूनम, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, लायंस क्लब के पदाधिकारी,रोटरी क्लब के पदाधिकारी,  डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. सीमा, डॉ. अजय पाल सिंह, डॉ. सुनीता रानी, लेफ्टिनेट राजेश कुमार,डॉ. प्रवीण कुमार और प्रो. अश्वनी, प्रो. नीतू मनोचा, प्रो. साक्षी मुंजाल, प्रो. रुचिका,  प्रो. मनीषा, प्रो. सुरेंदर देशवाल एवं गैर शिक्षक वर्ग के सदस्य  आदि उपस्थित रहे |  

Comments