खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार ने समालखा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
BOL PANIPAT : 30 सितंबर। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार ने शनिवार को समालखा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि उनका दाना दाना खरीदा जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
हरियाणा सरकार के निर्देश पर 25 सितंबर से सभी अनाज मंडियों मैं धान की खरीद शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी भी कई अनाज मंडियों मैं कुछ अव्यवस्था होने की जानकारी मिल रही थी जिसे देखने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक मुकुल कुमार आज खुद अनाज मंडियों में पहुंचे। निदेशक मुकुल कुमार ने डीएफएससी आदित्य कौशिक और मंडी सचिव सविता जैन, डीएम हैफेड किरपाल अरोड़ा आदि के साथ मंडी के अंदर लगी धान की ढेरियों पर जाकर नमी और खरीद व्यवस्था की स्थिति को देखा। अनाज मंडी में धान की खरीद संतोषजनक पाई गई। इस मौके पर उन्होंने कई किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है उनकी फसल का दाना दाना खरीदा जाएगा। अनाज मंडियों और खरीद एजेंसियों की तरफ से किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

Comments