Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


बैंक अधिकारियों व ज्वैलर्स की बैठक लेकर सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला में बैंकों व ज्वैलर्स शॉप की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री धर्मबीर खर्ब की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकों के मैनेजर व ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान व दुकादारों की एक बैठक का आयोजन जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में किया गया। बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन व ज्वैलर्स शॉप पर किये गए सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री धर्मबीर खर्ब ने सभी बैंक प्रबंधकों, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान व दुकादारों से रूबरू होते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का आहवान किया। उन्होंने कहा की पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एटीएम व बैंक में लगवाए। बैंक व ज्वैलर्स शॉप के अंदर व बाहर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो व इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके ताकि गड़बड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सकें।

उन्होंने कहा कि गत दिनों बैंकों में आपराधिक वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड बारे जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं। कैंश को लाने ले जाने में सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। निर्धारित किये समय अनुसार ही एटीएम मशीन में कैश लोड करें।

बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो। गार्ड को समय समय पर निर्देश दे की वह बैंक में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखें। अगर कोई व्यक्ति बिना कारण के बैंक में या आसपास अगर नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें जो बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी। उप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मबीर खर्ब ने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह से उनकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। पुलिस टीमों को बैंकों के बाहर समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिटींग में बैंक एलडीएम तुलाराम, जिला के सभी बैंकों के मैनजर, स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा, स्वर्णकार संघ जिला के प्रधान चंद्र सहगल, स्वर्णकार संघ तहसील के प्रधान चांद कपूर व काफी संख्या में दुकादारों मौजूद रहें।

Comments