अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल व 10 रौंद बरामद
BOL PANIPAT , 27 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला रोड पर एक युवक को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा बरामद किए है। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी मनोज के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास चुलकाना निवासी एक युवक पीठू बैग में अवैध हथियार लेकर खड़ा है, जो की जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मनोज पुत्र सूरजभान निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पीठू बैग से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद मिले। बरामद पिस्तौलों को खोलकर जांच की तो अनलोड मिलें।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया गांव में उसकी रंजिश चल रही है। वह हत्या के एक मामले में वर्ष 2023 में जेल से बेल पर बाहर आया था। रंजिश के चलते वह कई महीने पहले यूपी में एक युवक से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद 90 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments