Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया साहित्य उत्सव।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 13, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :13.10.2023, स्थानीय आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के साहित्यिक परिषद द्वारा भारतीय भाषा दिवस की कड़ी में साहित्य उत्सव मनाया गया ।इस साहित्य उत्सव में हिंदी ,अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में निबंध ,सुलेख ,श्रुतलेख प्रतियोगिताएं कराई गई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिता विभिन्न गतिविधियों में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से निबंध प्रतियोगिता में 70, सुलेख प्रतियोगिता में लगभग 60, श्रुतलेख  में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग के कर कमलों से हुआ ।कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थी को सफलताओं और असफलताओं की ओर ध्यान न देकर हमेशा ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओ से विद्यार्थीयों की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है ।

इस साहित्य उत्सव के अवसर पर हिंदी परिषद की संयोजिका डॉ. शशि प्रभा ने बताया कि यह उत्सव दो दिन मनाया जाएगा | इस उत्सव में अनेक राज्य स्तरीय गतिविधियां आयोजित होगी । इन प्रतियोगिताओं का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों का मनोबल  बढ़ाना है ।सुंदर लेखन और भाषा के शुद्ध लेखन पर ध्यान देना चाहिए इन सभी उद्देश्यों को लेकर भारतीय भाषा दिवस की कड़ी में यह सभी प्रतियोगिताएं करवाई गई।निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का विषय गीता, सुगीता, कर्तव्य, संस्कृत भाषा का महत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भ्रष्टाचार एक अनैतिक कार्य, धर्म और राजनीति रहे। ये सभी विषय वर्तमान युग में प्रासंगिक हैं । कार्यक्रम की सहसंयोजिका डॉ. नीलम ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया |

इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:-

हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम स्थानख़ुशी,डी. ए. वी. महिला महाविद्यालय, यमुनानगरद्वितीय स्थानशंकर,आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  तृतीय स्थान इशिका,वैश्य  महिला महाविद्यालयसमालखासांत्वना पुरस्कारसोनिया,देश बंधू गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपतसांत्वना पुरस्कारअनुडी. ए. वी. महिला शिक्षण महाविद्यालय,करनाल
हिंदी सुलेख  प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,रियाटीकाराम गर्ल्स महाविद्यालय,सोनीपतद्वितीय स्थानरितिका,देश बंधू गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपततृतीय स्थान धड़कन , दयाल सिंह  महाविद्यालयकरनालसांत्वना पुरस्कारयशवनी ,आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  सांत्वना पुरस्कारकृतिजीवन चानना महिला  महाविद्यालय,असंध
हिंदी श्रुतलेख  प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,मंजू देवीहिन्दू कन्या  महाविद्यालय,सोनीपतद्वितीय स्थानख़ुशी,डी. ए. वी. महिला महाविद्यालय, यमुनानगरतृतीय स्थानमेघा ,आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा  सांत्वना पुरस्कारकामिनी ,आर. के. एस. डी   महाविद्यालय, कैथलसांत्वना पुरस्कारपूजाआई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  
संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,मंजू गिल,आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा  द्वितीय स्थानमंजू देवीहिन्दू कन्या  महाविद्यालय,सोनीपततृतीय स्थानअरमीत,आर. के. एस. डी   महाविद्यालय, कैथलसांत्वना पुरस्कारअनुष्का,आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा  सांत्वना पुरस्कारअलकावैश्य  महिला महाविद्यालयसमालखा
संस्कृत श्रुतलेख प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,ईशा ,आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा  द्वितीय स्थानप्रीती देवीआर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा  तृतीय स्थानमंजू देवीहिन्दू कन्या  महाविद्यालय,सोनीपतसांत्वना पुरस्कारतनुआर्य कन्या  महाविद्यालय, मोर माजरा  सांत्वना पुरस्कारदीपिका  आर्य कन्या  महाविद्यालय, मोर माजरा  
निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,प्रिया, साधनाआई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  द्वितीय स्थानरिद्धि भारद्वाजटीकाराम गर्ल्स महाविद्यालय,सोनीपततृतीय स्थानकुश्मीतडी. ए. वी.गर्ल्स कॉलेजसांत्वना पुरस्कारपार्थ वर्माआर. के. एस. डी   महाविद्यालय, कैथलसांत्वना पुरस्कारदिशा सोनीआई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  
अंग्रेजी श्रुतलेख प्रतियोगिता
प्रथम स्थान,रितिकादेश बंधू गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत द्वितीय स्थानदिया मलिकआई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  तृतीय स्थानप्राची मलिक  बी. पी. एस. महिला विश्विद्यालय खानपुर कलां, सोनेपत सांत्वना पुरस्कारसंजीवनीडी. ए. वी.गर्ल्स कॉलेजसांत्वना पुरस्कारप्रिया मलिकके. वी. ए., डी. ए. वी. कॉलेज, करनाल
सुलेख प्रतियोगिता (अंग्रेजी)
प्रथम स्थान,ध्रुव गर्गदयाल सिंह कॉलेज, करनाल द्वितीय स्थानराधिकाटीकाराम गर्ल्स महाविद्यालय,सोनीपततृतीय स्थानजानवीआर. के. एस. डी   महाविद्यालय, कैथलसांत्वना पुरस्कारआरती  आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत  सांत्वना पुरस्काररितिकाडी. ए. वी. कॉलेज, पेहोवा

निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभाग से डॉक. निधि मल्होत्रा डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया,  डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वाधवा, प्रो. सोनल डोगरा, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. मंजली, प्रो. शीला मलिक, प्रो. मंजू चंद  और हिंदी विभाग से डॉ. सुनिता ढांडा,  डॉ. जोगेश,  डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा  व संस्कृत विभाग से डॉ. अंजली एवं प्रो. सोनिया वर्मा रहे । कार्यक्रम की सहसंयोजिका डॉ. नीलम ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सोनल, प्रो. शीला, प्रो. रेखा, प्रो. प्रिया, प्रो. मंजली, प्रो, मंजू, प्रो. मंजू नरवाल, डॉ. पूजा, डॉ. रेखा मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई | 

Comments