Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 10, 2023 Tags: , , , , ,

शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक

BOL PANIPAT : 10 नवम्बर 2023, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को छोटू राम चौक पर गिरफ्तार किया। आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान गौरव निवासी हनुमान कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक ड्रिम होंडा बाइक लेकर छोटूराम चौक पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गौरव पुत्र राजपाल निवासी हनुमान कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक दिसम्बर 2022 में पानीपत बस स्टेंड के नजदीक फ्लाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में कुलदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी राजाखेड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपी एक अन्य स्पलेंडर बाइक दलबीर नगर में 18 अक्तूबर को घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में विकास पुत्र रामशरण निवासी दलबीर नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
आरोपी ने चोरी की बाइक तेल खत्म होने पर लावारिस हालत में खड़ी कर दी थी। उक्त बाइक थाना किला पुलिस द्वारा पहले बरामद की जा चुकी है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। चोरीशुदा होंडा ड्रिम बाइक खराब होने पर आरोपी वीरवार को बाइक को कबाड़ में बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी गौरव को छोटूराम चौक पर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments