Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रंजन 22 की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा के आदर्श नगर निवासी रंजन 22 की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहित उर्फ मोनी निवासी चुलकाना हाल माडल टाउन समालखा को गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि थाना समालखा में आदर्श नगर निवासी रामकरण पुत्र गोपीराम ने शिकायत देकर बताया था कि उसका 22 वर्षीय बेटा रंजन पढाई करता था। 8 अक्तूबर को सुबह करीब 9:15 बजे भतीजे अर्जुन ने फोन कर उसको बताया कि चिरंजीव अस्पताल के नजदीक अशोका मार्केट में चार/पांच लड़कों ने रंजन को चाकू मार दिए है। रंजन को वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल समालखा लेकर गया है। सूचना पाकर वह तुरंत अस्पताल पहुंचा जहा बेटे रंजन ने उसको बताया कि तीन/चार दिन पहले मोहित उर्फ मोनी पुत्र राजबीर निवासी माडल टाउन समालखा ने उसके साथ झगड़ा किया था। झगड़े की रंजिश रखते हुए मोहित उर्फ मोनी ने अपने साथी दीपक उर्फ मिरिंडा निवासी जौरासी खास, धीरज निवासी देहरा, दीपक उर्फ पोपी निवासी कृष्णा कॉलोनी समालखा व स्वतंत्र उर्फ चुन्नू के साथ मिलकर उसको चाकू मारे है। डॉक्टरों ने रंजन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। वह बेटे रंजन को इलाज के लिए पानीपत आरटियोस अस्पताल लेकर गया जहा डॉक्टरों ने चैक कर रंजन को मृत घोषित कर दिया। मोहित उर्फ मोनी ने रंजिश रखते हुए नामजद अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजन की चाकू मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना समालखा में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत में मार्गदर्शन में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 9 अक्तूबर को आरोपी स्वतंत्र उर्फ चुन्नू पुत्र अशोक निवासी माडल टाउन समालखा, दीपक उर्फ मिरिंडा पुत्र वीरेंद्र निवासी जौरासी खास व धीरज पुत्र वीरेंद्र निवासी देहरा को समालखा से काबू किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद साथी आरोपी मोहित उर्फ मोनी व दीपक उर्फ पोपी के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व एक बाइक बरामद कर रिमाड अवधी पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम फरार आरोपी मोहित उर्फ मोनी व दीपक की धरपकड़ के लिए लगातार उनके संभावित ठीकानों पर दंबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने रविवार शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर आरोपी मोहित उर्फ मोनी को समालखा में जीटी रोड से काबू किया। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया रंजन के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने साथी आरोपी मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके स्वतंत्र उर्फ चुन्नू, दीपक उर्फ मिरिंडा, धीरज व फरार साथी आरोपी दीपक उर्फ पोपी के साथ मिलकर रंजन की चाकू से गोदकर हत्या करने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ मोनी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी मोहित उर्फ मोनी से फरार आरोपी दीपक उर्फ पोपी के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments