Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं के कागजों पर लोन लेकर हड़प गया शातिर युवक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत का  एक युवक के महिलाओं को झूठ बोलकर उनके कागजों पर प्राइवेट बैंकों से लोन लेकर लोन के रुपए  ले के फरार हो गया। आरोपी युवक ने महिलाओं को झांसा दिया था  कि यह लोन सरकार की ओर से एक स्कीम के तहत दिया जा रहा है। उसने यह लालच भी दिया कि महिलाओं को इसके लिए बैंक में कोई किस्त नहीं देनी है। लुभावनी बातों में आकर महिलाओं ने अपने कागज युवक को दे दिए।   शातिर युवक महिलाओं के नाम पर  प्राइवेट बैंक से लोन के रुपए लेकर फरार हो गया। अब बैंक के कर्मचारी महिलाओं पर लोन की रिकवरी के लिए दबाव बना रहे हैं। इस ठगी का शिकार हुई महिलाओं का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद भी उन्हें  इंसाफ नहीं मिल रहा है। 

विद्यानंद की रहने वाली 6 महिलाएं इस ठगी का शिकार हुई हैं। महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी के ही रहने वाले एक युवक ने प्राइवेट बैंक के कर्मचारी के साथ मिलकर उन्हें अपनी ठगी का शिकार बना लिया। महिलाओं ने बताया कि आरोपी युवक कुछ समय पहले प्राइवेट बैंक के कर्मचारी को लेकर कॉलोनी में आया और महिलाओं को फ्री लोन दिलवाने की बात कहकर उन्हें लालच दिया। युवक ने महिलाओं को बताया था कि यह लोन  सरकार की ओर से एक स्कीम के तहत दिया जा रहा है। आरोपी ने महिलाओं को कहा कि यह लोन मिलने के बाद उन्हें बैंक को कोई पैसा  वापस नहीं करना पड़ेगा। शातिर युवक की बातों में आकर महिलाओं ने उसे अपने डॉक्यूमेंट दे दिए। इसके बाद शातिर ठग लोन का पैसा महिलाओं के खाते में आने से पहले ही उनके बैंक खाते की पासबुक, एटीएम व अन्य डाक्यूमेंट्स लेकर फरार हो गया। आरोपी युवक ने महिलाओं को बिन बताए उनके खाते से पैसे निकलवा लिए। इस पूरी ठगी का महिलाओं को उस समय पता चला जब बैंक के कर्मचारी उनके लोन के पैसे मांगने उनके घर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित आरोपी के घर गई वो उसने महिलाओं को डराने धमकाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ितों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन वहा भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Comments