किसान कृषि यंत्रों के बिल 30 नवंबर तक जमा करवायें: उपायुक्त
BOL PANIPAT, 22 नवंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए विभाग के पोर्टल पर 22 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किये गये थे। जिन किसानों का प्रमाण पत्र जारी हो गया था उन किसानों ने अभी तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में बिल जमा नहीं करवाये हैं उन किसानों को विभाग ने अंतिम मौका दिया है वे कृषि यंत्रों के बिल सहायक कृषि अभियंता कार्यालय नई अनाज मंडी में 30 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि इसके संर्दीा में किसान सहायक कृषि अभियंता नई अनाज मंडी में भी सम्र्पक कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया की वे इस तिथि तक बिल जमा करवाने का कष्ट करें।

Comments