Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदी दिवस पर मैराथन दौड़ को सांसद संजय भाटिया ने दिखाई हरी झंडी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at March 23, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 23 मार्च । आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और खुद भी मैराथन में दौड़ लगायी।

यह मैराथन दौड़ शिवाजी स्टेडियम से मॉडल टाउन के रिंग रोड से होती हुई वापिस स्टेडियम तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी रही। इस कार्यक्रम में मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए युवाओं की भारी भीड़ पहुंची और साथ में जिला उपायुक्त सुशील सारवान सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी भी दौड़ते नज़र आए और बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने भी मैराथन दौड़ में भाग लिया।

सांसद संजय भाटिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा ही एतिहासिक दिन है क्योंकि आज हम शहीदी दिवस क्रांतिकारी अंदाज में मैराथन दौड़ लगा कर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे वीरों की कुर्बानी से ही आज हम आजाद देश के नागरिक हैं। केन्द्र में मोदी व प्रदेश के अन्दर मनोहर सरकार अनेकों देश भक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आज के युवाओं में राष्ट्र भक्ति की एक नयी चेतना स्थापित कर रहीं हैं। ताकि आत्म निर्भर भारत का सपना भी जल्द से जल्द पूरा हो सकें।

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के भाई एवं प्रमुख समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि हर युवा के निजी स्वार्थ से पहले देशहित का स्वार्थ अवश्य होना चाहिए क्योंकि इसी कड़ी में भगत सिंह जैसे अनेकों युवाओं ने उस समय देश की आज़ादी के लिए अपनी जान दी थी। उन्होंने कहा कि हर युवा के जीवन में भगत सिंह जैसा जज्बा होना चाहिए।

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के हर युवा में भगत सिंह दिखाई देना चाहिए। जिस तरह जिले का नाम खेलों में दिन प्रतिदिन देश व विदेशों में रोशन हो रहा है इसी प्रकार राष्ट्र के प्रति सेना व अन्य राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रमों में शामिल होकर हमें अपनी पहचान बननी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र सिंह ढुल, सीटीएम राजेश सोनी,अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक, जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल व जिला पार्षद सत्यनारायण काला नौलथा आदि मौजूद रहें।

Comments