Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा कि ओर से वर्ष 2022-2023 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 1, 2023 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक, वाणिज्य, राजकीय संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा कि ओर से वर्ष 2022-2023 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन मांगे गए है। आवेदन करने कि अंतिम तिथि शनिवार 2 दिसंबर है। उन्होंने बताया कि इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान एवं विकास परियोजना जिनमे नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हो, उर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ट कार्य करने वाली संस्थाए आवेदन कर सकती है। राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में नगद राशि, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं।

Comments