सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
BOL PANIPAT : 18 अप्रैल। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने सोमवार को स्थानीय सैक्टर 13-17 में आयोजित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप बांगड भी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी ने कार्यक्रम में बनाई जा रही मीडिया गैलरी और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम का पूरा प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रदेश सरकार पहली बार राजनैतिक भावना से ऊपर उठकर यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के लिए कार्यक्रम में मीडिया गैलरी बनाई जाएगी। इसके साथ-साथ उनके माध्यम से की जाने वाली कवरेज के लिए भी व्यापक प्रबंध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए पास इत्यादि भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Comments