Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य पर काम कर रहा है देश: ज्योति शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 20, 2023 Tags: , , , , ,

-प्रधानमंत्री के पंच प्रण बनाएंगे देश को विकसित भारत-संजय छोकर

BOL PANIPAT , 20  दिसंबर। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने बुधवार को गांव महावटी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि भारत देश आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य पर काम कर रहा है। भारत के लिए अगले 25 साल बहुत ही अहम हैं, 2047 तक हमें मिलकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित देश बनाना है। समाज के कमजोर वर्ग को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सभी लोगों तक सभी प्रकार की जानकारियों को पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कृषि कार्य में आधुनिकीकरण किया जाए, इसके लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं तैयार कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को योग्यतानुसार ऋण देकर लघु उद्योग स्थापित करने का मौके प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
      भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोकर ने गांव देहरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ दिलवाई और संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में सरकार का उद्देश्य 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में दिए गए पंच प्रण ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। पंच प्रण यानी गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत का सम्मान, महापुरुषों, लोक कलाओं-परम्पराओं पर गौरव, एकता का संकल्प और नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन। देश की 140 करोड़ आबादी अगर पंच प्रण के अनुरूप राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करे तो हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं तो वे अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Comments