एडीसी वीना हुड्डा ने किया मडलोडा खण्ड के अंत्योदय मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ
अंत्योदय मेलों में ना हो किसी को परेशानी: एडीसी
BOL PANIPAT , 4 मार्च। एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजना के अनुसार लोन मुहैया करवाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
एडीसी वीना हुड्डा ने शुक्रवार को मतलौडा की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के आयोजन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ही मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को किसी ना किसी सरकारी योजना के तहत लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इच्छुक व्यक्ति को सरकार की योजना के अनुसार लोन दिलाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों को जानकर सबंधित विभागों को तुरंत निवारण करने के आदेश दिए।

उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उद्ेश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन हो रहा है। मेलों का पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू हुआ है जोकि 2 मार्च से इसराना खण्ड से शुरू किया गया था।
इन मेलों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर वेलकम डेस्क सहित काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। मेले में आये नारा गांव के चैन सिंह व मडलोडा गांव की महिला सुनीता ने कहा कि पहली बार किसी प्रदेश सरकार ने गरीबो की भलाई के लिए उनके क्षेत्र मे ही योजनायें भेजी है जिनका लाभ लाभार्थियों को उनके घर पर ही मिल रहा है। इस अवसर पर पानीपत एसडीएम विरेन्द्र ढूल,बीडीपीओ मडलोडा अशोक छिकारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।

Comments