Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गीता महोत्सव: सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों की पार्टियों ने बिखेरे रंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 दिसंबर। गीता महोत्सव 2023 के अंतर्गत पानीपत के जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों की श्रंखला में स्थानीय आर्य कॉलेज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों की पार्टियों ने हरियाणवी संस्कृति और श्रीमद्भवद्गीता पर केंद्रित प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सांस्कृतिक संध्या में एक तरफ जहां राधा कृष्ण की प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने मन मोहा वहीं नारद लीला की प्रस्तुति ने भी समा बांध दिया।

मुख्यालय से आई रामअवतार एण्ड पार्टी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके पश्चात कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति से भक्त और भगवान के बीच का प्रेम और अधिकार का सम्बंध कार्यक्रम में चार चांद लगा गया।

इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बहुआयामी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटौरी। इन प्रस्तुतियों में कई प्रदेशों की वेशभूषा की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठï अधिकारी और जीओ गीता के प्रतिनिधि के तौर पर उद्योगपति रविन्द्र सैनी, महेश थरेजा, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिजेन्द्र हुड्ïडा, जिला स्काउट्स के अध्यक्ष गुलाब पांचाल, बीआरसी विक्रम शहरावत, रमेश शहरावत, जयपाल सरोहा, मुकेश बोस आदि भी उपस्थित रहे।

Comments