तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोमल ने जीता स्वर्ण पदक
BOL PANIPAT : दूसरी पानीपत जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन NV आर्चरी अकादमी, श्री चैतन्य स्कूल पानीपत में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत द्वारा आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 15 विद्यालयों से 120 प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग 12 वर्ष से कम, 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष व सीनियर्स लड़के व लड़कियों के लिए रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड के इवेंट्स आयोजित किया गया ।यह जानकारी संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलदीप राठी ( चेयरमैन अपैक्स हॉस्पिटल व रूरल INLD पानीपत के प्रेसिडेंट ) व डॉ राजपाल तुरन ( फॉर्मर डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी ) व पानीपत आर्चरी एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र मोर ने किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को श्री चेतन्य स्कूल के डायरेक्टर अजय ने पदक देकर सम्मानित किया।
संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आगामी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए पानीपत जिले की टीम का चयन किया जाएगा।संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने बताया कि अब हम जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने के लिए जल्द रैंकिंग और अन्तर विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू करेंगे ताकि खिलाड़ियों को लगातार अपनी प्रतिभा जांचने का मौका मिलता रहे। उन्होंने आगे बताया की आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत आने वाले समय में अपने खिलाड़ियों के लिए नये दरवाज़े खोलने जा रहा
इस ट्रायल में अंडर 12 वर्ग इंडियन राउंड में आयु कुमार श्री चेतन्य स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया व हार्दिक सेंट ज़ेवियर स्कूल ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया तथा तनिष ने तीसरा स्थान हासिल किया व टीम इवेंट में अंडर 14 वर्ग में PIET NFL स्कूल की प्रथम व सेंट ज़ेवियर स्कूल तथा PIET ANSALS स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया दूसरी और अंडर 12 लडकियों में इशानी PIET ANSALS ने प्रथम स्थान हासिल किया व अन्वि PIET अंसल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व खनक PIET NFL ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई| दूसरी और अंडर 14 रिकर्व वर्ग में हार्दिक एन वी आर्चरी अकादमी ने प्रथम स्थान हासिल किया व दूसरे स्थान पर रोहन व तीसरा स्थान पर शैलेश्वर MASD स्कूल ने अपनी जगह बनाई। टीम पोजीशन में प्रथम स्थान PIET हुडडा स्कूल दूसरा स्थान PIET एन ऍफ़ ल स्कूल व तीसरे स्थान पर PIET ANSALS रहा| अंडर 17 इंडियन राउंड में हर्ष JNV स्कूल ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया , शैलेश्वर MASD स्कूल ने दूसरा व सुशांत JNV स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया , टीम इवेंट में प्रथम स्थान पर एन वी आर्चरी अकादमी रही व PIET अंसल स्कूल दुसरे तथा एन वि आर्चरी अकादमी मॉडल टाउन तीसरे स्थान पर रही |अंडर 19 वर्ग में राहुल बाल विकास स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया व दक्ष वर्मा ने दूसरा व आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया |सीनियर राउंड में हर्षित ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया व प्रित्युश ने ने दूसरा तथा सितांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया | सीनियर लड़कियों में कोमल NV आर्चरी अकादमी ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा स्टेट टीम में अपनी जगह बनाई । इस प्रतियोगिता में 22 बच्चो ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई. पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच नागेश्वर की मौजूदगी में बच्चों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ । पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच ने बताया कि मुझे उम्मीद है हमारे जिले के तीरंदाज राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे
प्रतियोगिता में खासतौर से संजय बिष्ट, नीरज , आर्चरी कोच अमित , चेतन्य से कंवलजीत सिंह, नवीन कादयान, मनीष तरड़, रमन, कुणाल, कोमल, मुकेश इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments