चेन स्नेचिंग गिरोह के फरार चल रहे और 2 आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 जनवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चुलकाना स्थित श्याम बाबा धाम पर मेले में महिलाओं के गले से चेन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो आरोपियों को मंगलवार देर शाम सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विजयपाल व राजेंद्र निवासी इस्लामपुर घसौली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने बीते वर्ष नवम्बर माह में आरोपी रोमियों निवासी इस्लामपुर घसौली यूपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी विजयपाल व राजेंद्र के साथ मिलकर 23 नवम्बर 2023 को चुलकाना स्थित श्याम बाबा धाम पर लगे मेले में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चेन झपटमारी की उक्त दोनों वारदात बारे थाना समालखा में मुकदमें दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी रोमियों ने बताया था कि उन तीनों ने झपटी दोनों चेन 1.10लाख रूपये में बेचकर पैसों को तीन बराबर हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी रोमियो ने उसके हिस्से में आई नगदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी रोमियो के कब्जे से बचे 10 हजार रूपये बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी विजयपाल व राजेंद्र की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी विजयपाल व राजेंद्र को सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियो ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी रोमियो के साथ मिलकर चेन झपटमारी की उक्त दोनों वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों ने पूछताछ करने के साथ ही उनके हिस्से में आई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments