300 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 29 जून 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सनौली यमुना पुल के पास नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 300 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजीत निवासी गोला खुर्द के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के सनौली अड्डा पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि गोला खुर्द गांव निवासी अजीत मादक पदार्थ लेकर यमुना पुल की और से पानीपत की तरफ आएगा।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने यमुना पुल के पास नजदीक कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात यमुना पुल की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अजीत पुत्र रणधीर निवासी गोला खुर्द के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ संजीव कुमार की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 300 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक युवक से 400 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। जिसमें से कुछ चरस का उसने सेवन कर लिया व कुछ बेच दी। बची 300 ग्राम चरस को बेचने के लिए आरोपी शुक्रवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी अजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments