Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र पानीपत एवं देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के सयुंक्त तत्त्वावधान में आयोजित  हुआ कार्यक्रम।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र पानीपत व देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के सयुंक्त तत्त्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति महेश थरेजा ने शिरकत की।
      महेश थरेजा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने मुख्यातिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। महाविद्यालय की प्रधानाचर्या संजू एब्रॉल ने विशिष्ट अतिथि के पद को सुशोभित किया। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए बलराज सिंह ने  युवाओं को रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। सिविल अस्पताल से  काउंसलर अनु एवं राकेश शर्मा ने एचआईवी की जानकारी दी एवं युवाओं का रैपिड टेस्ट किए। इसी श्रृंखला में ट्रैफिक पुलिस विभाग से शकर्मवीर सिंह एसआई ने सडक़ सुरक्षा नियमों पर जानकारी दी। इसी कड़ी में धर्मेन्द्र धायिया फायर फाइटर ने अग्निशमन को इस्तेमाल करने का सही तरीका बतलाया । कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी स्नेह लता एवं कार्यक्रम सहायक कुमारी कनिका ने मुख्यातिथियों को पौधा भेंट कर सुशोभित किया। प्राचार्या  ने स्वागत संबोधन में कहा कि जागरूकता ही प्रेरणा की जड़ होती है। युवा ही राष्ट्र की रीढ होती है। आज हमें स्वामी विवेकानन्द के विचारो को आत्मसात् करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘नो व्हीकल दिवस द्वारा हम महाविद्यालय के परिसर को कार्बनमोनोक्साइड, सल्फरडाइ ओक्साइड से मुक्त रख सकते है। कुमारी कनिका एवं डा दीप्ति गाबा महाविद्यालय के लिटरेसी विभाग ने अतिथियों का कुशलतापूर्वक परिचय देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

Comments