Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


शौर्य दिवस समारोह में भाग लेंगे केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जनवरी। रविवार 14 जनवरी को शौर्य स्मारक पर आयोजित होने वाले शौर्य दिवस समारोह में केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे। उनके रविवार को होने वाले दौरे को लेकर एसडीएम मनदीप सिंह ने विभिन्न अधिकारियों के साथ शनिवार को स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
       उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के अलावा अन्य विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के आने की संभावना है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां पूरी रखें। एसडीएम मनदीप सिंह ने सिवाह स्थित बस अड्डे का भी निरीक्षण किया और रोडवेज महाप्रबंधक के साथ-साथ अन्य अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments