Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी की शहर के उद्योगपतियों से अपील. गौशालाओं में चारा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर करें सहयोग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2023 Tags: , , , ,

औद्योगिक सैक्टरों में जल्द होगा हर समस्या का समाधान: डीसी

BOL PANIPAT , 16 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शहर के उद्योगपतियों से जिला की गौशालाओं में चारा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग करने की अपील की है। उपायुक्त मंगलवार को शहर के उद्योगपतियों व उद्योगों से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थेके उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं को नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा निरंतर गोशालाओं में भेजा जा रहा है।
बैठक के दौरान डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने उद्योगपतियों से जिला के औद्योगिक सैक्टरों व पुराने (मॉडल टाउन) औद्योगिक क्षेत्र में सम्बंधित समस्याओं की भी जानकारी ली। जिस पर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डीसी को स्ट्रीट लाइट, जीटी रोड से सनौली रोड तक सैक्टर 25 से होते हुए बाई पास रोड की मरम्मत का कार्य, सैक्टर 28-29 के बीच बनने वाली डबल रोड तथा पुराने (मॉडल टाउन) औद्योगिक क्षेत्र में  इंटरलॉकिंग टाइल कार्य के बारे में अवगत कराया। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए डीसी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। उद्योगपतियों द्वारा पुराने (मॉडल टाउन) औद्योगिक क्षेत्र में बहुत समय से चली आ रही समस्या प्लाटों को एचएसआईआईडीसी विभाग में नियमित करवाने बारे मामले पर डीसी ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी इस समस्या के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ताकि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद् विवेक चौधरी, जिला वन अधिकारी विजय लक्ष्मी, प्रदूषण विभाग के आरओ कमलजीत सिंंह सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments