Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जनवरी 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान सावन, टिंकू व अमित निवासी बूच्चाखेड़ी शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बीते वर्ष अक्तूबर महीने में बबैल रोड पर फैक्टरी के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में साहिब लाल पुत्र भिखाराम निवासी देवीपुरी रोड सैनी कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि तीनों आरोपियों को गत दिनों यूपी की कैराना थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने यूपी की वाहन चोरी की वारदात के अतिरिक्त पानीपत की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पानीपत से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक भी बरामद की थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस वीरवार को यूपी की मुजफ्फर नगर जेल से तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments